रायबरेली, जुलाई 5 -- ऊंचाहार संवाददाता। शुक्रवार को आठवीं मोहर्रम का विशेष आयोजन हुआ। इस दौरान कई परिवारों में नजर हाजिरी की रस्म पूरी की गई। आठवीं मुहर्रम हजरत अब्बास की कर्बला में जांबाजी के बखान का दिन होता है। शुक्रवार को आठवीं मुहर्रम हजरत अब्बास की याद में मनाई गई। अपनी जांबाजी और हज़रत इमाम हुसैन के कुनबे के प्रति समर्पण के कारण हज़रत अब्बास का नाम कर्बला के शहीदों में बड़ा अहम है । अब्बास ने अकेले ही दुश्मन यजीद की फौज को शिकस्त देने की कूवत थी, लेकिन कुनबे के हालात और भूख प्यास के कारण दुर्बल हो चले शरीर ने साथ नहीं दिया। जिसके कारण दुश्मन के हाथों उनका कत्ल हो गया। इस दिन शिया समुदाय के लोग बाहर से अपने घर पहुंचकर नजर हाजिरी की रस्म पूरी करते है। इस दौरान हजरत अब्बास के अलम का जुलूस निकला। जिसमे हजारों लोगों ने मातम किया। नगर में...