श्योपुर, फरवरी 18 -- भारत का वातावरण अब अफ्रीकी चीतों को सुहाने लगा है। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने आज तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। यह खुशखबरी दक्षिण अफ्रीकी चीतों के भारत आगमन के तीन वर्ष पूरे होने के दिन सामने आई है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी। भूपेंद्र यादव ने इस उपलब्धि को भारत के ऐतिहासिक संरक्षण अभियान की बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि यह 'प्रोजेक्ट चीता' के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।भारत में चीतों की कुल आबादी बढ़कर 38 तक पहुंची भारत आने के बाद गामिनी दूसरी बार मां बनी है और यह भारतीय धरती पर चीतों का नौवां सफल प्रसव है। इन नए शावकों के जन्म के साथ, भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.