मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर अगले माह केंद्रीय टीम पहुंच सकती है। फरवरी के अंत में या मार्च में फिल्ड स्तर पर असेंसमेंट शुरू होगा। टीम के अधिकारी शहर के गली-मोहल्लों, मेन रोड, बाजार से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता को सर्वेक्षण के टूल किट के पैमाने पर परखेंगे। खासतौर पर रिहायशी, व्यावसायिक, सार्वजनिक व अन्य इलाकों में नजर आने वाली सफाई ही निगम को नंबर दिलाएगी। इसके लिए कुल 1500 अंक हैं। दरअसल, 12,500 अंकों के पैमाने पर सालभर में स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं को अलग-अलग चरणों में परखा जाना है। इसमें दृश्य स्वच्छता, ओडीएफ प्रमाणन, कचरा मुक्त शहर पर फोकस होगा। इस बार नई थीम (स्वच्छता की नई पहल-बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ) के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण का टूलकिट जारी है। कार्यों में 5...