नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में अपराध पर लगाम के दावों के बीच बदमाशों ने दिल्ली पुलिस में तैनात महिला एएसआई का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। घटना 5 फरवरी 2026 की शाम नजफगढ़ इलाके में हुई, जब एएसआई सुमन लता खरीदारी करने गई थीं। वह गोपाल नगर एक्सटेंशन में परिवार के साथ रहती हैं और वर्तमान में बाबा हरिदास नगर थाने में तैनात हैं। शिकायत के अनुसार, उन्होंने मोबाइल स्वेटर की जेब में रखा था। घर लौटते समय फोन गायब मिला। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। चोरी हुए मोबाइल में थाने से जुड़े कई अहम केसों के दस्तावेज और वीडियो मौजूद थे, जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.