सहरसा, नवम्बर 12 -- सहरसा। नगर निगम क्षेत्र के लक्ष्मीनाथ नगर के लोगों ने बिजली खंभे पर तार लगाने की मांग की है। स्थानीय रिंकू देवी, अनिमा, स्वर्णलता, सुरभि, आकांक्षा, नृपेश चंद्र झा, प्रभाष झा वैदिक, बलराम झा ने बताया कि वर्षों पहले पोल लगाया गया था, लेकिन अब तक उस पर तार नहीं लगाया गया। नजदीक में पोल पर तार नहीं रहने के कारण उन लोगों को अपने घर का सर्विस वायर दो सौ फीट की दूरी से लाना मजबूरी है। हल्की हवा के झौंके में भी वह टूट जाता है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। लोगो ने विभाग से इस दिशा में पहल की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.