हरिद्वार, जनवरी 20 -- शिक्षा विभाग ने मंगलवार को बहादराबाद ब्लॉक में संचालित एनआरएसटी गैर-आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों के लिए एक दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसका संचालन सीआरसी नमित ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पहुंचे उप शिक्षा अधिकारी भानू प्रताप ने अनुदेशकों से कहा कि सत्र 2026-27 के लिए बच्चों का नजदीकी सरकारी स्कूल में नामांकन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि वे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सके। इस अवसर पर अनुदेशकों ने अपनी समस्याएं भी रखीं। उन्होंने बताया कि एनआरएसटी केंद्रों में मात्र सात हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। वर्ष 2018 से मध्यान्ह भोजन की सुविधा भी बंद है, जिसे शीघ्र बहाल किया जाना चाहिए। कुछ केंद्रों पर गणवेश की नियमित उपलब्धता न होने से भी बच्चों को परेशानी हो रही है। अनुदेशकों ने एनआरएसटी केंद्रों का संचालन नौ माह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.