हाथरस, फरवरी 7 -- हाथरस, संवाददाता। कोर्ट में तारीख करके वापस अपने घर लौट रहे सेना के जवान की गुरुवार दोपहर को गांव बढ़ार के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान जब शरीर में दो गोली फंसी मिलीं तो एक्सरे के जरिए पता कराया गया। सिर में लगी गोली आरपार निकल गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों द्वारा कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई तो वहीं जांघ और हाथ में गोली फंसी हुई मिलीं। पुलिस ने दोनों गोलियों को कब्जे में ले लिया। आगरा में ईएमई विंग में तैनात जवान अखिलेश कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह गुरुवार को कार से एक मामले में तारीख करने के लिए हाथरस न्यायालय आए हुए थे। तारीख करने के बाद अखिलेश अपने दोस्त की कार से वापस आगरा लौट रहे थे। तभी सादाबाद क्षेत्र के गांव बढ़ार चौराहे के निकट हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.