गोरखपुर, फरवरी 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विदेश में अपनों तक सामान भेजना अब आसान हो गया है। अब लोगों को मुख्य डाकघर तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि पार्सल बुकिंग की अंतरराष्ट्रीय सुविधा लगभग सभी डाकघरों में शुरू कर दी गई है। भारतीय डाक के प्रवर डाक अधीक्षक बी कृष्णा ने बताया कि पहले यह सुविधा केवल मुख्य डाकघर में उपलब्ध थी, जिससे लोगों को दूर से आकर पार्सल भेजना पड़ता था। अब नजदीकी डाकघर से ही कम खर्च में पार्सल विदेश भेजा जा सकता है। डाक विभाग लगभग सभी देशों में पार्सल भेजने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...