सहारनपुर, फरवरी 13 -- सोशल मीडिया पर नगीना सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार गांव असदपुर करंजाली निवासी नरेंद्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सोशल मीडिया पर नगीना सांसद की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से अशोभनीय और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि उक्त पोस्ट से समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान भायला खुर्द निवासी नितिन उर्फ बॉबी के रूप में हुई। पुलिस ने शुक्रवार को उसे उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में पॉक्सो एक्ट के तहत भी एक मामला ...