बिजनौर, फरवरी 8 -- नगर में रविदास जयंती पर निकाले गए जुलूस में नगीना सांसद चंद्रशेखर समेत तीन लोगों को स्कूटर पर बैठाकर घूमाने वाले चालक के खिलाफ एक्स कर की गई शिकायत के बाद पुलिस ने स्कूटर चालक पर एक हजार रुपए का चालान शुल्क लगाया है। दो फरवरी (सोमवार) को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज़ाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष सेलसुफ जमा खान के स्कूटर पर नगीना सांसद चंदर शेखर समेत तीन लोग सवार थे। सांसद की स्कूटर पर तीन लोगों के साथ सवार होने की वीडियो उसके फेसबुक पेज व अन्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। धामपुर निवासी समाजवादी पार्टी के नेता आदर्श चौहान ने मुख्यमंत्री को एक्स कर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद शासन स्तर से यातायात प्रभारी बिजनौर को कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। अब स्कूटर चालक का एक हजार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.