बिजनौर, अप्रैल 11 -- नगर के प्रमुख चौराहे पर एक बार फिर से तिरंगा लहराने लगा है। पालिका की उपेक्षा के चलते काफी लंबे समय से चौराहे पर लगे खंभे में तिरंगा नहीं लगा था। पालिका ने तिरंगे को उतरवा कर रख लिया था। विधायक के प्रयास से नगीना चौराहे फिर से तिरंगा फहरा दिया गया। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से नगर पालिका ने नगीना चौराहे पर लगे तिरंगे को उतरवा दिया था। नगर की शान नगीना चौराहे पर तिरंगा न होने से नगरवासियों में रोष व्याप्त था। इस मामले में नगर के प्रबुद्ध जनों ने विधायक अशोक राणा से मिलकर नगीना चौराहे पर तिरंगा लगने की मांग की थी। नागरिकों की मांग को देखते हुए विधायक अशोक राणा ने अपनी निधि से बृहस्पतिवार को नगीना चौराहे पर तिरंगा लगवा दिया। तिरंगा लहराने से नगरवासियों में हर्ष का माहौल बना है। विधायक अशोक राणा ने कहा कि अब नगीना चौराह...