बिजनौर, दिसम्बर 9 -- नगीना। वन विभाग द्वारा नगीना के ग्राम बघाला में लगाए गए पिंजरे में क्षेत्र में लगातार घूम रहा दूसरा गुलदार भी कैद हो गया।दो दिन पूर्व भी एक गुलदार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया था।ग्रामीणों का मानना है कि लगभग 15 दिन पूर्व ट्रैक्टर से खेत जोत रहे किसान को खेतों में जो तीन गुलदार दिखाई दिए थे।उन्हीं में से दो गुलदार तो वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो चुके हैं और अब एक गुलदार और बचा हुआ है। नहटौर रोड पर स्थित ब्लॉक कोतवाली के गांव बघाला में करीब 15 दिन पूर्व एक किसान को ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते हुए सामने के खेत में तीन गुलदार दिखाई दिए थे।किसान ने खेत में घूम रहे गुलदारों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी जिससे बघाला व आसपास के गांवों में दहशत फैल गई थी और ग्रामीणों ने वन विभाग...