जमशेदपुर, नवम्बर 16 -- टाटा स्टील के जनजातीय महोत्सव संवाद-2025 का शुभारंभ शनिवार को गर्मजोशी से हुआ। इस वर्ष संवाद झारखंड का 25वें स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती का भी उत्सव मना रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत हो, मुंडा, संथाल और उरांव जनजातियों की प्रारंभिक प्रार्थना के साथ हुई। हो जनजाति के रीति-रिवाज के अनुसार अखाड़ा की पारंपरिक शुद्धिकरण प्रक्रिया की गई। टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा समर्थित कार्यक्रम के बच्चों ने खेलों में देश का गौरव बढ़ाया। भनेर, सकुआ और नगाड़ा जैसे पारंपरिक जनजातीय वाद्ययंत्रों की गूंज ने समारोह को और प्रभावशाली बनाया। समारोह में सम्मानित जनजातीय नेता और व्यक्तित्व शामिल हुए, जिनमें संथाल समुदाय के बैजू मुर्मू, देश परगना, दशमथ हांसदा, तोरोप परगना, संथाल, हो समुदाय के गणेश पाट पिंगुआ, पीर मांकी और भुमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.