गिरडीह, जनवरी 22 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड के नगलो में आयोजित पांच दिवसीय नगलो प्रीमियर लीग - 2 क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया। फाइनल मैच ईसरी और नावाडीह बगोदर के बीच खेला गया जिसमें नावाडीह बगोदर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में 89 रन का विशाल स्कोर बनाया वहीं ईसरी ने 77 रन बनाया। नावाडीह बगोदर ने 12 रन से मैच जीत लिया। इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया है और यह टूर्नामेंट पंचायत स्तरीय है। फाइनल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा डुमरी प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार महतो, निमियाघाट के थाना प्रभारी सुमन कुमार, डुमरी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल, उप प्रमुख उपेन्द्र महतो व सत्यनारायण महतो ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। मौके पर मुखिया जागेश्वर महतो, जगदीश महतो, मिथिलेश महतो, किशुन महत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.