रुद्रपुर, मार्च 8 -- किच्छा। नगला पंतनगर से बाजार करने किच्छा आए दंपति की कार से नगर के व्यस्ततम चौराहे डीडी पर मोबाइल, दो हजार और सोने की अंगूठी चोरी हो गई। पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रेमपाल पुत्र मोहन लाल निवासी नगला पंतनगर ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम वह और उनकी पत्नी कार में सवार होकर पंतनगर नगला से किच्छा आए थे। डीडी चौक पर वह अपनी कार खड़ी कर फल खरीदने के लिए नीचे उतरे थे। इस दौरान उनकी कार से चोरों ने दो मोबाइल और पर्स चुरा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.