हाथरस, फरवरी 10 -- हाथरस, संवाददाता। शहर से सटे गांव नगला सिंघी लहरा में कुछ अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया और मुंह पर कीचड़ पोत दी। जैसे ही इसकी जानकारी आंबेडकर अनुयायियों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गये। प्रतिमा को ठीक कराया। प्रतिमा के आसपास जिसने भी अतिक्रमण कर रखा था, उसे हटवाया गया। सूचना पर एसडीएम और इंस्पेक्टर भी पहुंच गये। किसी ने राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव बंटी भैया को सूचना दी कि आंबेडकर प्रतिमा की अंगुली को तोड़करउसे क्षतिग्रस्त कर दिया है। सूचना पर मौके बंटी भैया पहुंच गये। अधिकारियों से वार्ता कर आंबेडकर पार्क से अवैध अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर से मौके पर वार्ता कर प्रतिमा को ठीक कराया और साफ सफाई कराई। इस दौरान अनुयायियों का जमावड़ा लगा रहा। वह बाबा साहब अमर रहे के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.