एटा, अप्रैल 22 -- गांव नगला समन में रंजिश को लेकर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से महिला घायल हो गई। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालात गंभीर देख महिला को अलीगढ़ रेफर किया गया है। फायरिंग की सूचना पर एएसपी और सीओ मेडिकल कॉलेज में जानकारी लेने के लिए पहुंच गए। इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली देहात के गांव नगला समन में भूपेंद्र और अश्वनी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। सोमवार रात करीब नौ बजे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गांव के लोगों ने मामला शांत कर दिया। आरोप है कि इसी समय भूपेंद्र ने फोन कर कुछ लोगों को बाहर से बुला लिया। इसी समय फायरिंग कर दी। जैसे ही गोली चली तो घर के बाहर बैठी कुसुमा देवी पत्नी कालीचरन निवासी नगला समन के जा लगी। गोली लगते ही वह ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.