मथुरा, नवम्बर 10 -- थाना अंतर्गत गांव नगला लोहरे निवासी युवक के यमुना में डूबने के चलते परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई। अभी तक वह नहीं मिल सका है। वह शनिवार शाम से गायब था। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव नगला लोहरे निवासी श्याम सुंदर (25) बड़े भाई सुखवीर के साथ अलग कमरे में रहता है। बताते हैं कि करीब एक वर्ष पूर्व प्रसव के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गयी थी। इसके बाद से वह मकान के एक कमरे में अकेला रहता था। रविवार सुबह बड़ा भाई वृन्दावन काम पर जाने के लिये निकला तो उसने देखा कि श्याम सुंदर अपने कमरे में नहीं है। इस पर उसने गांव में इधर उधर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तभी सुखवीर के बच्चों ने उसे बताया कि चाचा रात में भी अपने कमरे में नहीं थे। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.