अलीगढ़, नवम्बर 30 -- ंखेतों पर समूह के रूप में काम कर रहे ग्रामीण, भय का माहौल, टीम मौके पर तैनात जवां, संवाददाता। थाना जवां के गांव नगला राय सिंह में तेंदुआ दिखने के बाद ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। लोगों को रात में उसके हमला करने का भय सता रहा है। इसकी जानकारी पर गांव में वन विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। टीम के साथ ग्रामीण भी निगरानी कर रहे हैं। मामला के अनुसार जवां के गांव नगला राय सिंह में तीन दिन पहले प्राथमिक विद्यालय की छत पर लोगों को रात में तेंदुआ जैसा एक जानवर दिखा। इसके बाद गांव में शोर मच गया। ग्रामीण दहशत में आ गए। विन विभाग की टीम ने पिंजरा लगा दिया है। तेंदुए को पकड़ने की कवायद चल रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सचेत किया है कि...