मथुरा, मार्च 30 -- क्षेत्र के गांव नगला मोहन, जुगसना में बिजली के तारों की चिंगारी से गेहूं की करीब 50 बीघा फसल में आग लग गई। आग पर जब तक काबू पाया गया, तब तक पूरी फसल जल गई। सूचना पर तहसीलदार ने मौका मुआयना कर नुकसान का आंकलन किया। दोपहर 12 बजे खेतों के ऊपर से जा रही बिजली की तारों में आपस में टकराव से चिंगारी निकली। इससे खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने हल्ला मचाकर लोगों को एकत्रित कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग इतनी भंयकर थी वह चारों ओर फैलती चली गई। इससे करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जल गई। लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना भी दी थी। नगला मोहन के सुमन देवी पत्नी महावीर सिंह, राजवीर सिंह पुत्र गिर्राज सिंह, महावीर सिंह पुत्र गिर्राज सिंह, सुशीला देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.