फिरोजाबाद, मार्च 21 -- सिरसागंज थाना क्षेत्र में चोरों द्वारा एक ही गांव के दो मकानों को निशाना बना लिया। चोर लाखों रुपये के आभूषण चुरा ले गए। गांव नगला देवकरन निवासी रामनरेश पुत्र रामवीर सिंह एवं अतुल कुमार पुत्र प्रेम प्रकाश के घरों में गुरुवार रात चोर छतों से होते हुए प्रवेश कर गए। सुबह होने पर घर में जगार हुई तो सामान बिखरा देखकर परिजन दंग रह गए। चोरी होने की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। रामनरेश ने बताया कि चोरों उनके यहां से पांच सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, एक जंजीर चुरा ले गए। अतुल ने बताया कि उसके घर से पांच सोने की अंगूठी, एक जंजीर, कान के टॉप्स, एक मंगलसूत्र एवं पांच हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए हैं। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.