बदायूं, सितम्बर 18 -- सहसवान, संवाददाता। क्षेत्र के आसे नगला एवं जामिनी के पास कटान नहीं रुक रहा है। अब तक कटान की भेंट सैकड़ों बीघा चढ़ चुकी है। वहीं अब कटान प्राचीन मढ़ी की ओर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आसे नगला, औरंगाबाद समेत कई गांवों को खतरा बढ़ गया है। गंगा नदी के जलस्तर में कई दिनों से गिरावट के बाद अब उसहैत के हिम्मत नगर बझेड़ा, पटे नगला, नौली फतुहा बाद खाम, टिकाई खाम, चेतराम नगला, कोनका नगला, अहमद नगर बछौरा, अस्मयारफतपुर, भकरी, बेहटी, कमलू नगला, बल्ले नगला, ग्योढी नगला आदि गांवों के लोग राहत में आ गये हैं, एक दो दिन में स्थिति यहां पर पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी। इधर सहसवान के आसे नगला एवं जामिनी के पास कटान होने से ग्रामीणों को मुश्किलें बढ़ गयी हैं। यहां पर बाढ़ खंड की ओर परक्यूपाइन कटर लगवाने के साथ ही अन्य सुरक्षात्मक कार्य कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.