आगरा, जनवरी 11 -- वार्ड संख्या चार के नगला जस्सा क्षेत्र में गलियों में भरे गंदे पानी और टूटी सड़कों से लोग परेशान हैं। घरों के सामने कीचड़ पड़ी है, जो सड़क पर फैल रही है। नगर निगम की टीम इसे उठाने तक नहीं आती। पानी से भरी ऊबड़-खाबड़ वाली गलियों से गुजरना मुश्किल हो गया है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। देर रात काम से लौटते समय धर्मवीर कीचड़ में फिसलकर गिर गए, जिससे उनका हाथ टूट गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पार्षद चुनाव के समय ही आई थीं, उसके बाद जनता को भूल गई हैं। पार्षद पति देखरेख करते हैं। उनसे कई बार क्षेत्र की समस्या बताई गई, लेकिन वे हर बार आश्वासन देकर टाल देते हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। रविवार को डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। फाउंडेशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.