रुद्रपुर, फरवरी 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नगला-किच्छा फोरलेन के निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। यह कार्य 80.63 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विनोद सनवाल ने बताया कि राज्य योजना के तहत बनने वाले इस मार्ग की लंबाई 10.79 किमी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अनुबंध गठन की कार्यवाही चल रही है। अनुबंध पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। फोरलेन निर्माण का लक्ष्य एक वर्ष रखा गया है। उन्होंने बताया कि आनंदपुर से नगला किच्छा मोटर मार्ग का निर्माण भी शीघ्र शुरू होगा। एक किमी लंबे इस मार्ग का निर्माण 2.1 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसका अनुबंध हो चुका है और मई तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। सहायक अभियंता ने बताया कि गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग का निर्माण कार्य भी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.