सहारनपुर, नवम्बर 11 -- मंगलवार को रामकृष्ण परमहंस जूनियर हाई स्कूल में नगर स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की और मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 50 मीटर दौड़ में भावना, 100 मीटर में आयु, 200 मीटर में सना और सादान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में कार्तिक, चक्का फेंक में नंदिनी और रिहान विजेता रहे। खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं में उच्च प्राथमिक विद्यालय कमेला ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। राकेश कुमार शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.