हापुड़, मार्च 8 -- नगर से लेकर देहात तक 100 स्थानों पर होलिका दहन होगा। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से इसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है, वहीं होली पर माहौल न बिगड़े कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक कर रही हैं। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि रमजान का महीना और होली का पर्व होने के चलते पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके लिए संबंधित चौकी प्रभारी व हल्का प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। अक्सर देखा गया है कि सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने से माहौल बिगड़ जाता है। जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था बनाने में पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस की टीम सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाएं हुए हैं। इसी के चलते कोतवाली परिसर में हर समाज के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिससे नगर का माहौल किसी भी हाल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.