मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन नगर शाखा की ओर से बुधवार को मुशहरी के पताही गांव और दादर के समीप तथा वनवासी कल्याण आश्रम में रहने वालों के बीच कंबल वितरण किया गया। शाखाध्यक्ष श्याम सुंदर भरतिया ने बताया कि 250 जरूरतमंदों में कंबल वितरण बांटा गया है। मौके पर शाखा महामंत्री संदीप अग्रवाल, सुभाष बिंजराजका, राजेश जाजोदिया, रोहित पोद्दार, पुरुषोत्तम शर्मा, मंजू देवी समेत अन्य थे। अध्यक्ष ने बताया कि नगर शाखा ने आगे भी सेवा कार्य का संकल्प लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.