रामपुर, जनवरी 2 -- तहसील क्षेत्र पोषक के अंतर्गत आने वाले गांवों के लिए विद्युत आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी किया गया है। विद्युत विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार नगर में प्रतिदिन कुल 21 घंटे 30 मिनट बिजली आपूर्ति दी जाएगी। जारी शेड्यूल के अनुसार सुबह 09:30 बजे से 12:45 बजे तक कुल 03 घंटे 15 मिनट विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे से अगले दिन सुबह 08:00 बजे तक लगातार 18 घंटे 15 मिनट बिजली आपूर्ति रहेगी। इस प्रकार नगर को कुल 21:30 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि ग्रामीण क्षेत्र का शेड्यूल सुबह 11:45 से 1:45 और रात को 4:से सुबह 8:45 तक 16 घंटे तक लगातार बिजली रहेगी। यह शेड्यूल 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। एसडीओ हरि सिंह यादव ने बताया विद्युत विभाग ने इस शेड्यूल के लिए कोड एमपी-52 निर्धारित किया है। वि...