मुरादाबाद, फरवरी 18 -- पाक रमजान का महीना गुरुवार से शुरू होने वाला है इसके लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में तैयारी पूरी कर ली है सफाई व्यवस्था से लेकर साज सज्जा तक दुरुस्त कर ली गई है बुधवार शाम चांद के दीदार कर दुआ की गई। गुरुवार से नगर व क्षेत्र में पाक माहे रमजान की शुरुआत हो जाएगी इसके लिए पहले ही मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की और साथ ही मस्जिदों की साज सज्जा भी कर ली है सभी तैयारियां पूरी होने के साथ बुधवार की देर शाम चांद मुबारक के दीदार करने के साथ दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया है। रात में समाज के लोग मस्जिदों में तरावी करेंगे। माहे रमजान को रहमतों का पाक महीना माना जाता है। रमजान लगभग 30 अथवा 29 दिन तक चलेंगे। फोटो कांठ 2, बुधवार देर शाम चांद मुबारक का दीदार करती महिलाएं, बच्चे। -------- बो...