गाजीपुर, मार्च 31 -- जमानिया, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शनिवार को व्यापारियों की एक आवश्यक बैठक पूर्व पालिका चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें नव निर्वाचित जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता का सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इसके बाद नगर व्यापार मंडल संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के तहत विशाल वर्मा ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीतकर नगर व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष बने। इसके अलावा अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन किया गया। सोलन वर्मा को उपाध्यक्ष, सलीम अहमद को महामंत्री, आरिफ मंसूरी को कोषाध्यक्ष और जगदीश वर्मा को संरक्षक नियुक्त किया गया। व्यापारियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और व्यापार मंडल के हित में संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इ...