मुंगेर, मई 16 -- मुंगेर, निज संवाददाता। नगर विकास एवं आवास विभाग से पहुंचे अभियंता की टीम ने गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 3 पुरानी योजनाओं की जांच की। इस दरम्यान टीम सड़कों की निविदा से संबंधित कागजात लेकर अपने साथ ले गई। टीम ने जांच के संबंध में कुछ भी नही बताया। बता दें कि वर्ष 2023 में नगर निगम द्वारा सड़क व नाला मरम्मत के लिए 49 ग्रुप की निविदा निकाली गई थी। इसमें एक माह पूर्व बनी सड़क के पुननिर्माण की भी निविदा निकाली गई थी। आरटीआई एक्टिविस्ट हेमंत सिंह द्वारा मामले में निगरानी जांच की मांग करते हुए विभाग में पत्राचार किया गया था। हालांकि मामला संज्ञान में आने पर नगर निगम प्रशासन द्वारा 3 ग्रुप की वैसी योजना को रद्द कर दिया था, जिसमें एक माह पूर्व निर्माण होने की बात कही जा रही थी। इस मामले को उस समय एक अखबार द्वारा स्टीमेट घोटाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.