चंदौली, फरवरी 22 -- पीडीडीयू नगर। नगर पालिका मुगलसराय की अध्यक्ष सोनू किन्नर ने रविवार को वाराणसी सर्किट हाउस में नगर विकास/ ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जल निकासी की समस्या को प्रमुखता से उनके सामने रखा। कहा कि नगर की जर्जर सड़कों के लिए भी योजनाओं से बजट की जरूरत है ताकि बदहाल सड़कों की हालत में सुधार किया जा सके। इसके अलावा शहर की जर्जर पड़ी बिजली के खंभों तथा नए कॉलोनियों में विद्युतीकरण के लिए भी मांग की गई मंत्री ने सभी कार्यों को ध्यान से सुना और उसे जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया। साथ ही साथ पालिका कार्यालय के नए भवन के भूमि पूजन में आने का भी वादा किया। चेयरमैन ने नगरपालिका कार्यालय भवन एवं शादी घर स्वीकृति के लिए आभार जताया। साथ ही इस दौरान शमशाद अली भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...