धनबाद, दिसम्बर 22 -- धनबाद। धनबाद पहुंचे नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से रविवार को मिलकर वासेपुर के रहने वाले गुलाम सरवर अंसारी ने निगम कर्मी सोमेश कुमार के खिलाफ दुर्व्यहार की शिकायत की। उन्होंने मंत्री को दिए आवेदन में लिखा है कि जन्मप्रमाणपत्र बनाने के लिए जब उनके पास मैं पहुंचा तो मेरे पहनावा के ऊपर उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। मंत्री ने आवेदन को नगर आयुक्त को देते हुए जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...