मधुबनी, फरवरी 4 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बजट में नगर विकास को अहम स्थान दिये जाने से मधुबनी नगर निगम सहित जिले के झंझारपुर, घोघरडीहा, जयनगर, बेनीपट्टी व फुलपरास नगर निकायों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद बढ़ी है। स्वच्छता व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति और जल निकासी सुधार को बजट में प्राथमिकता दिए जाने की बात कही गई है। मधुबनी नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव, गंदगी और अधूरी नाला योजनाएं लंबे समय से नागरिकों की परेशानी बनी हुई हैं। सशक्त स्थायी समिति सदस्य कैलास सहनी, अरुण कुमार व पार्षद प्रभावती देवी ने बताया कि बजट में शहरी आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए नए प्रोजेक्ट और पुरानी योजनाओं को गति देने का संकेत दिया गया है। नगर निगम क्षेत्रों में अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन और नल-जल योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की उम...