बिहारशरीफ, जून 11 -- नगर विकास एवं आवास मंत्री आज आएंगे शेखपुरा 273 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार गुरुवार को शेखपुरा आएंगे। डीपीआरओ सौरभ भारती ने बताया कि मंत्री कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन व नगर निकाय के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही शहर के गिरिहिंडा पहाड़ पर एक साथ जिले के चारों नगर निकायों की 273 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन मंत्री द्वारा किया जाएगा। मंत्री के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.