पटना, जनवरी 16 -- नगर विकास एवं आवास विभाग कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋतिक के योगदान से जुड़ी फाइल समय पर प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विभाग के एक उपसचिव सहित तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री विजय सिन्हा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इसे गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोमवार शाम हुई विभागीय समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई कि संबंधित संचिका बिना किसी ठोस वजह के लंबित रखी गई थी। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि विभागीय स्तर पर लापरवाही बरती गई है। इसके बाद मंत्री ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। आदेश के तहत प्रशाखा पदाधिकारी उमेश्वर कुमार सिंह और सहायक प्रशाखा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय से फाइल समय पर प्रस्तुत नहीं करने को लेकर जवाब म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.