उरई, फरवरी 5 -- जालौन। नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंधित आम, नीम, शीशम आदि की अवैध कटान का सिलसिला लगातार जारी है। एक ओर जहां नीम वृक्ष को आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से अत्यंत उपयोगी और औषधीय माना गया है, यही कारण है कि इसके कटान पर रोक लगाई गई है। बंगरा रोड स्थित एक आरा मशीन पर प्रतिबंधित शीशम की लकड़ी की चिराई की जा रही है। विनय, जसवंत आदि ने डीएम से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए और पुराने परमिटों की आड़ में हो रही अवैध कटान पर तत्काल रोक लगाई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...