चंदौली, मई 15 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी शुरू होते ही बिजली कटौती बढ़ गई है। ओवरलोड के चलते केबिल भी जवाब दे रहे हैं। ट्रिपिंग से बिजली की आवाजाही लगी रहती है। मंगलवार की रात करीब आठ बजे उपकेंद्र के फीडर नंबर एक से नई बस्ती के पास आवेरलोड होते ही केबिल जल गई। जिससे इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार की शाम छह बजे तक आपूर्ति नहीं होने से इलाके में करीब 22 घंटे से लोग पानी के लिए परेशान हैं। गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग परेशान है। विभाग मरम्म्त में जुटा है लेकिन शाम तक सप्लाई बहाल नहीं हो पाई थी। चंधासी बिजली उपकेंद्र से नगर को होने वाली सप्लाई विभिन्न इलाकों में बीते मंगलवार की रात से से प्रभावित है। जगह-जगह तार टूटने, फ्यूज उड़ने, ट्रिपिंग होने और ट्रांसफार्मरों को बचाने लिए लगाए गए टेललेस सिस्टम ओवरलोड के चलते जवाब दे दे रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.