भदोही, फरवरी 2 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित बाबा बड़े शिव धाम में मां सिंह वाहिनी शृंगार समिति की बैठक हुई। इस दौरान महाशिवरात्रि पर्व को लेकर चर्चा की गई। प्रबंधक रामकृष्ण खट्टू ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर परिसर में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। साथ ही शोभायात्रा निकाली जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन अनन्त कोटि ब्रा‌ह्माण्ड नायक देवों के देव महादेव बाबा भोलेनाथ का ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध शिव बारात 15 फरवरी रविवार को दोपहर में तीन बजे से निकाली जाएगी। जिसमें हाथी, घोड़े, बग्गी, भैसा, बैल, पक्षी, रथ, शंख, घड़ियाल, घंटा, मृदंग, तुरही, ढोलक, मजीरा, तासा, बाजा आदि रहेगा। भगवान विष्णु, ब्रन्हा, नन्दी, गणेश, सूर्य, चन्द्र, वरूण के साथ भगवान शिव की मनमोहक झांकी निकाली जाएगी। बारात में भूत, प्रेत, पिशाच भी रहेंगे। यात्...