शाहजहांपुर, दिसम्बर 16 -- कलान, संवाददाता। नगर में सोमवार देर रात हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से करीब 12 घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। बिजली गुल होने से सुबह घरों में पानी नहीं भर सका और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि तार रात में टूटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना सोमवार देर रात थाना मोड़ नई सब्जी मंडी के पास हुई। इस स्थान पर दिनभर भारी भीड़भाड़ रहती है। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिरते ही तेज लपटें निकलने लगीं। उसी दौरान गश्त पर मौजूद पीआरवी पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल बिजली उपकेंद्र पहुंचकर सप्लाई बंद करवाई, जिससे किसी जान-माल की क्षति नहीं हुई। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण मंगलवार सुबह लोग पानी को तरस गए। घरों में मोटर नहीं चल सकी, जिससे टंकियां खाली रह गईं। मजबूरी में लोगों को हैंडपंप क...