बदायूं, अक्टूबर 7 -- बिल्सी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्य बाजार में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन से पूर्व ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभाग संघ की स्थापना की आवश्यकता, उद्देश्य व उसके सौ वर्ष की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। नगर संघचालक डॉ. उमेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र के परम वैभव के लिए पंच परिवर्तन के अंतर्गत हम सब अपने दैनिक जीवन में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली एवं स्वदेशी को अपनाएं तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन करें। पथ संचलन विद्यालय से शुरू होकर मैन चौराहा, बालाजी चौक, बंबा चौराहा, जैन बाजार, थाना मोड़ होते हुए पुन: विद्यालय पर संपन्न हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन तैनात रहा। पथ संचलन में विधायक हरीश शाक्य, चेयरमैन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.