मऊ, दिसम्बर 17 -- मऊ, संवाददाता। आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ की अपर आयुक्त न्यायिक डा. अर्चना द्विवेदी ने बुधवार को नगर पालिका परिषद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पालिका में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार के साथ विभागीय बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त न्यायिक ने सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, जलकल व्यवस्था एवं टैक्स से संबंधित फाइलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार लाने का निर्देश दिए। कहा कि पूरे नगर की सफाई के प्रति और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है, ताकि नगरवासियों को साफ सुथरा वातावरण प्राप्त रहे। अपर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान पालिका के सम्पत्ति रजिस्टर का अवलोकन किया। कहा कि वर्तमान में पालिका सम्पत्तियों की स्थिति एवं सम्पत्ति मूल्यों को भी पालिका के सम्पत्ति रजिस्टर में दर्ज करे...