भदोही, फरवरी 14 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में गुरुवार को शब-ए-बरात पर्व धूमधाम से मनाया गया। जागने वाली इस रात लोग गुनाहों से तौबा कर अल्लाह की इबादत में मशरूफ रहे। सजी महफिल में पर्व की अहमियत और फजीलतों के बारे में बतलाया गया। पूरी रात गुलजार रहे इबादतगाह में विशेष नमाज अदा की गई। कुरआन पाक का तिलावत किया गया। इबादातगाह और घरों इबादत कर रहे लोग आस-पास दरगाह शरीफ पर पहुंच कर जियारत और परिवार के मरहूम की कब्र पर उनकी मगफिरत के लिए दुआ ख्वानी की। पर्व पर घरों में विभिन्न पकवान बनाकर अपने घर परिवार के मरहूम लोगों की मगफिरत के लिए फातिहा ख्वानी कराया गया। आह्वान किया गया कि फालतू बातों से दूर रहकर अल्लाह की इबादत करें। नगर में साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...