जौनपुर, फरवरी 25 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामलीला मैदान गुड़हाई में चल रही पंच दिवसीय हनुमत कथा और दिव्य दरबार के तीसरे दिन राम और हनुमान जन्मोत्सव मना। कार्यक्रम में वीरेश्वर धाम कानपुर से आए कथा वाचक पंडित रुद्रेश्वर महाराज ने राम जन्म प्रसंग सुनाया और सुंदरकांड पाठ के पांच प्रमुख लाभ बताए। कथा वाचक ने कहा कि राम का जन्म मानवता को सत्य, न्याय और भक्ति का मार्ग दिखाने के लिए हुआ। हनुमान राम के परम भक्त थे और उनकी अटूट श्रद्धा ने उन्हें ईश्वर से जोड़ा। सुंदरकांड को संकट निवारण का कांड बताते हुए कहा कि इसका पाठ भक्ति बढ़ाता है, बाधाएं दूर करता है और जीवन में साहस देता है। जन्मोत्सव के दौरान महिलाओं ने सोहर और बधाई गीत गाए, जिससे पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया। राम के रूप में रित्विक गुप्ता और हनुमान के रूप में अथर्व गुप्ता क...