पिथौरागढ़, फरवरी 22 -- नगर निगम की दूसरी बोर्ड बैठक में पहला बड़ा फैसला शहर की आधी आबादी के पक्ष में लिया गया। बोर्ड बैठक में नगर में काम काज को आने वाली महिलाओं की दिक्कत को देखते हुए अलग-अलग हिस्सों में पिंक शौचालय का निर्माण तेजी से करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही आवाजाही में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए पांच नए ई रिक्शे जल्द संचालित किए जाएंगे। पिछली बोर्ड के अंतिम कार्यकाल में पारित 6 करोड़ 41 लाख की धनराशि के 32 प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। शनिवार को नगर निगम सभागार में बोर्ड बैठक हुई। मेयर कल्पना देवलाल ने पार्षदों का स्वागत किया। मेयर कल्पना ने कहा कि हम सभी का मकसद पिथौरागढ़ का विकास करना है। बैठक में पार्षदों ने कई विषयों पर अपनी बात रखी। जिसके बाद नगर में पिंक शौचालय के निर्माण में तेजी लाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.