मुजफ्फरपुर, नवम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता नगर में भी अब डबल इंजन की सरकार हो गई है। इससे शहर के विकास की रफ्तार दोगुनी होने की उम्मीद जगी है। अब तक नगर निगम की राजनीति मुख्यत: दो खेमों में बंटी थी। एक तरफ भाजपा की पृष्ठभूमि से जुड़ी मेयर निर्मला साहू तो दूसरे छोर पर कांग्रेस के तत्कालीन विधायक बिजेंद्र चौधरी। दोनों पक्ष एक-दूसरे के धुर विरोधी। नतीजतन तल्खी और तकरार होते रही। एक दिन पहले विधानसभा चुनाव के परिणाम में बिजेंद्र की हार और भाजपा प्रत्याशी रंजन कुमार की जीत के बाद अब निगम की राजनीति करवट बदलेगी। मेयर निर्मला साहू और नवनिर्वाचित विधायक रंजन कुमार में आपसी तालमेल पहले से ही बेहतर रहा है। हालिया चुनाव में रंजन के पक्ष में हुई यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ की चुनावी सभा के मंच पर मेयर की भी मौजूदगी थी। अन्य अवसरों पर भी सक्...