बिजनौर, अगस्त 13 -- भाजपा नगर मंडल की ओर से पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें नगर के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वन्दे मातरम और भारत माता के जयघोष से नगर गूंज उठा। मंगलवार को भाजपा नगर मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष नकुल अग्रवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें पूर्व एमएलसी सुबोध पराशर, कान्हा कर्णवाल, बिट्टू भटनागर, अभिषेक आदव, संजय सैनी, लवी अग्रवाल, बलराम राजवंशी, एश्वर्य ऐरन,दिनेश खन्ना सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...