सहारनपुर, नवम्बर 6 -- श्री गुरु नानक देव जी का 556 वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। नगर में पंच प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। फूलों से सजे हुए रथ पर विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेकने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के मुख्य मार्गो पर नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। गुरुवार को गुरुद्वारा पंजाबी सभा के तत्वाधान में नगर के खुराना कॉम्पलेक्स से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन नगर के मुख्य मार्ग गुरुद्वारे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में गतका अखाड़ा द्वारा एक से बढ़कर एक करतब दिखाए गए। जिन्हें देखकर सभी दर्शक दंग रह गए। गुरुद्वारा सभा के प्रधान सरदार मनजिंदर सिंह, मदन लाल बाटला, किशन लाल छाबड़ा, टिंकू बाटला, कुलदीप सिंह, अंकुश छाबड़ा, रवि सचदेवा, सचिन, शै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.