बगहा, फरवरी 19 -- बेतिया । मनुआपुल थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय छात्रा नगर से लापता हो गई है। वह 12 फरवरी की सुबह करीब आठ बजे नगर के आमना उर्दू हाई स्कूल छावनी में इंटर की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। परीक्षा देने के बाद वह वापस घर नहीं पहुंची। छात्रा के पिता ने कालीबाग थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कालीबाग थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.