उरई, दिसम्बर 1 -- जालौन। नगर में श्रीमद् भागवत गीता जयंती पर संकीर्तन यात्रा निकाली गई। श्रीसंकीर्तन सेवा समिति के संरक्षक विजय रामदास महाराज के नेतृत्व में भक्त ज्वालागंज स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर पर एकत्रित हुए। यात्रा गोविंदेश्वर मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, बड़ी माता मंदिर, छोटी माता मंदिर होते हुए पंचमुखी हनुमान गढ़ी नाना महाराज मंदिर पहुंची। यहां भक्तों ने गीता पाठ किया और पहले सत्र का समापन किया। दोपहर दो बजे से दूसरा सत्र आरंभ हुआ। गीता की महिमा पर प्रकाश डालते हुए अरविंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि गीता मानव जीवन का सर्वाोत्तम मार्गदर्शक ग्रंथ है। इसमें कर्म, भक्ति और ज्ञानकृतीनों मार्गों का ऐसा समन्वय है, जो मनुष्य को धर्म, कर्तव्य और आत्मिक उन्नति के पथ पर आगे बढ़ने की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि गीता का अध्ययन मन को शांति द...